Imbalance in Rural Economy

आज दिनांक 15  फरवरी 2023  को आदर्श कॉलेज राजधनवार के अर्थशास्त्र विभाग में  पुनीत राय स्मृति व्याख्यानमाला के तत्वाधान व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य वक्ता विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व  विभागाध्यक्ष डॉ सजल मुखर्जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र ने की। सबसे पहले गणमान्य अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय  पुनीत राय को माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्र छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया । सोनाली  एवं ग्रुप के द्वारा स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ सजल मुखर्जी को पुष्पा गुच्छ, मोमेंटो एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश करवाते हुए विभागाध्यक्ष डॉ कन्हैया प्रसाद राय ने कहा कि स्मार्ट विलेज द्वारा गांवों को विकसित कर देश को विकसित किया जा सकता है। प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र ने कहा कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था  पर निर्भर करता है। गांव को आधुनिक तकनीक से जोड़कर विकास की पहिया को बढ़ा सकते हैं। मुख्य वक्ता डॉ सजल मुखर्जी ने कहा कि देश की लगभग 70% जनसंख्या गांव में निवास करती है।  कृषि की उत्पादकता कम होने के कारण गांव में बेरोजगारी बढ़ी है। उन श्रम शक्तियों को औद्योगिक क्षेत्रों में लगाकर बेरोजगारी को दूर किया जा सकता है। गांव में कुटीर  तथा लघु उद्योग के द्वारा पलायन को रोका जा सकता है। इससे गांव आत्मनिर्भर बनेगा तो देश आत्मनिर्भर बनेगा।  गांव सशक्त बनेगा तब देश सशक्त बनेगा।

Impact of Budget on Indian Economy

दिनांक  13 अप्रैल  2023 को आदर्श कॉलेज राजधनवार के अर्थशास्त्र विभाग में बजट 2023-24 का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र ने कहा अमृत काल का यह बजट भारत को विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने में मदद  करेगी।  भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक  है।  भारत 2017 के सतत विकास के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ कन्हैया प्रसाद राय ने कहा कि  केंद्रीय बजट 2023 के  प्राथमिकता में शामिल समावेशी विकास भारत को  सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेगी। इसके माध्यम से सरकार सबका साथ सबका विकास तथा वंचितों को अधिकार जैसे  मुहिम को मूर्त रूप देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम को डॉ जनार्दन प्रसाद मौर्या  एवं विवेक कुमार राय ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र छात्रा ने  बजट के विभिन्न आयामों एवं इससे  भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव की चर्चा किए। डोली , रानी ,स्नेहा, कृति ,अंकित , आशीष,    अकिमुन, प्रभात ने बजट के प्रकार, बजट 2023 के प्राथमिकताएं सप्त ऋषि जिसमें की समावेशी विकास ,अंतिम छोर तक पहुंचना, विनियोग और इंफ्रास्ट्रक्चर ,युवा शक्ति, ग्रीन ग्रोथ ,वित्तीय सेक्टर आदि के बारे में विस्तार से बताया।