Puneet Roy Memorial Lecture Series
One Day Seminar on “Innovation & creativity in Entrepreneurship”
Date : 24 April, 2026
आदर्श कॉलेज राजधनवार में स्वर्गीय पुनीत रॉय स्मृति व्याख्यानमाला अंतर्गत IIC,IQAC एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में Innovation and creativity in entrepreneurship विषय एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किया गया ।इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री गजानंद पाठक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ श्रीमती स्वाति वर्मा ,लेक्चरर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज,गया उपस्थित थे । श्री गजानंद पाठक ने बताया कि कल्पना को कैसे आकार दिया जाता हैं ।श्री पाठक ने स्वामी विवेकानंद एवं अन्य विद्वानों को आधार बनाकर नवा चार और रचनात्मक को सरलता से समझा दिए । तथा श्रीमती वर्मा के द्वार बताया गया की आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में वही उद्यमी सफल होता है जो लगातार नए विचार लाता है और उन्हें सही तरीक़े से लागू करता है कॉलेज के प्राचार्य प्रो॰ डॉ विमल कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को इनोवेटिव और रचनात्मकता से संबंधित बहुत सारे आईडिया दिए उन्होंने बताया की उद्यमिता में रचनात्मकता विचारों को जन्म देती है, और नवाचार उन विचारों को वास्तविकता में बदलता है इसी तर्ज पर सर ने साँपो को दूर भगाने वाले जूते बनाये है ।अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ जनार्दन प्रसाद ने विषय प्रवेश तथा मंच संचालन किये तथा वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ कृष्ण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक युगल किशोर राय, डॉ वीरेंद्र प्रताप, डॉ अंगद, डॉ रौशन, डॉ दुलारी, श्री अनिल, श्री विवेक, श्री मिथलेश, श्री सनोज, श्री मनोहर के साथ साथ सभी विभागों के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया ।











































